ग्वाल बाल का खेल कन्हैया
गोपियों के वे रास रचैया।
यशोदा और ब्रज के दुलारे ,
नन्द बाबा की आँखों के तारे।
कालिया ,पूतना के उद्धारक
दानव ,कंस वध के कारक ।
.
वही वंशी की तान के नायक
वही शंख के नाद सृजक।
परम उद्धारक गीता के गायक
नीति ,धर्म के कुशल धनिक ।
पांचाली के चीर प्रदायक ,
राधा ,रुक्मणि की घनेरी प्रीत।
घन ,जल,थल ,जन के पालक ,
वही मेरी प्रीत , वही उम्मीद !
पल्लवी गोयल
चित्र साभार गूगल



