फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

आज़ादी: एक निरंतर संकल्प

 


आज़ादी का पर्व हर वर्ष 

आता है हमें दोहरवाने को।


मूल्य जो कभी कम पड़े थे

उनको ऊँचा उठवाने को।


ऊँची-नीची लहरों में भी

समतल चलते जाने को।


प्रेम प्यार और हँसी-खुशी से

जीवन लहर लहराने को।


अपनेपन का बीज हर एक 

मन में बोते जाने को।


स्वार्थ का कूड़ा छींट-फटककर

जीवन से हटवाने को।


छुद्र विचारों को धो पोंछकर 

उन्हें महान बनाने को।


कपट,भेद,जाति के फंदों से

खुद को आज़ाद करवाने को।


राज की नीति की सिलवटों को 

परे हटा,देश-हित मनवाने को।


पल्लवी गोयल

चित्र साभार गूगल


परतंत्र भारत को स्वतंत्रता की परिणति तक पहुँचाने वाले सभी अनाम स्वतंत्रता सेनानियों के उत्सर्ग को सादर नमन!

​आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें