फ़ॉलोअर

सोमवार, 18 जुलाई 2016

ख्वाब

Image result for clip art sapne

हसीन  ख्वाब आते हैं 
और चले जाते हैं 
वास्तविकता के दर्द के परे 
ये अपनी ही दुनिया बनाते हैं 
स्थितियों का कोई दरवाजा 
इन्हें रोक नहीं पाता 
दिमाग में झलकती एक 
छाया  की खुशबू ही पर्याप्त है........  
इन्हें अपना धर्म 
निभाने देने के लिए
कर्म  करते बंद आँखों का 
इन्तजार भी इनसे नहीं होता
खुली आंखें भी इस धर्म 
का हिस्सा बन जाती हैं 
वास्तविकता से एक नाता 
इनका अवश्य रहता है 
यदि ये दिमाग में रहे तो 
बुलबुले से फूट बिखर जाते हैं ,
और कहीं ह्रदय में पहुंचे तो ,  कभी 
हिम श्रृंखला छूने को मज़बूर करते 
कभी टेलीफ़ोन हवाई जहाज की शक्ल 
में ढल के संसार में बिखर जाते हैं। ......